संतान प्राप्ति के लिए रामबाण हैं ये ज्योतिषीय उपाय, बहुत जल्द घर में गूंजती है किलकारी
यदि स्त्री में किसी प्रकार की कमी के कारण संतान के जन्म में समस्या हो तो प्रतिदिन लाल गाय और बछड़े की सेवा करनी चाहिए। इसके अलावा लाल या भूरे रंग का कुत्ता होना भी शुभ साबित होता है।
बच्चे की चाहत हर शादीशुदा जोड़े की ख्वाहिश होती है। कहा जाता है कि जिस घर में बच्चों के रोने की आवाज नहीं आती, वहां देवता भी नहीं रहना चाहते। संतान प्राप्ति में कई कारणों से बाधाएं आती हैं। इससे निजात पाने के लिए लोग स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेते हैं। लेकिन, कई बार इलाज के बाद भी संतान प्राप्ति में देरी या परेशानी हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में संतान प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी दोनों को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा करनी चाहिए। इसके साथ ही वहां कालसर्प पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से संतान प्राप्ति की प्रबल संभावना रहती है।
लाल गाय और बछड़ा सेवा
यदि स्त्री में किसी प्रकार की कमी के कारण संतान के जन्म में समस्या हो तो प्रतिदिन लाल गाय और बछड़े की सेवा करनी चाहिए। इसके अलावा लाल या भूरे रंग का कुत्ता होना भी शुभ साबित होता है।
मदार जड़ उपाय
अगर शादी के कुछ साल बाद भी संतान नहीं हो रही है तो शुक्रवार के दिन मदार की जड़ को जड़ से उखाड़ दें। इसे कमर में बांधने से संतान प्राप्ति की चिंता दूर हो जाती है। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में भी फायदा होता है।
चांदी की बांसुरी
कई बार गर्भधारण के बाद भी बच्चा खराब हो जाता है। ऐसे में गर्भाधान के बाद किसी भी गुरुवार को चांदी की बांसुरी साथ में राधा-कृष्ण के मंदिर में चढ़ानी चाहिए. ऐसा करने से गर्भपात का खतरा नहीं रहता है।
गोमती चक्र
बार-बार गर्भपात होने पर किसी भी शुक्रवार के दिन गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर गर्भवती महिला की कमर पर बांध दें। ऐसा करने से भी गर्भपात नहीं होता है
नोट:- किसी भी उपाय को करने से पहले ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें
एक टिप्पणी भेजें